फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नाटक हम बेटियां को प्रतियोगिता में मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राज्यस्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नवज्योति पब्लिक स्कूल कुल्लू ने शानदार प्रदर्शन किया। राजकीय विद्यालय चौपाल में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत नाटक ‘हम बेटियां’ ने द्वितीय स्थान हासिल कर कुल्लू जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

नाटक में बेटियों के प्रति समाज की रुढ़िवादी सोच, भेदभाव और एक मां के संघर्ष को प्रभावशाली ढंग से मंच पर उतारा गया। प्रस्तुति में दिखाया गया कि किस तरह एक मां सामाजिक बंदिशों और चुनौतियों के बावजूद अपनी बेटी को बेहतर भविष्य देने के लिए संघर्ष करती है।
कलाकारों ने अभिनय और संवादों के माध्यम से बेटियों के सम्मान, समान अधिकार और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। नाटक का निर्देशन प्रसिद्ध लोक गायिका एवं कलाकार पंडित खुशबू भारद्वाज ने किया। विद्यालय के मुख्याध्यापक मोती लाल शर्मा ने इस सफलता पर विद्यार्थियों, निर्देशक पंडित खुशबू भारद्वाज और सहयोगी अध्यापकों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें