फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सोझा से टनल निकालने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जलोड़ी टनल प्रभावित संघर्ष समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

कहा, पांच जगह से किया है सर्वे, सोझा को छोड़ अन्य जगह से बनाई जाए टनल
..............
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। जलोड़ी दर्रा में बनने वाली चार किमी लंबी टनल के निर्माण का विरोध शुरू हो गया है। जलोड़ी टनल प्रभावित संघर्ष समिति सोझा ने विरोध जताया कि सोझा गांव से नीचे टनल का जो सर्वे हुआ है, उस जगह से टनल का निर्माण न किया जाए। वहां से टनल बनने से सोझा, जिभी और घियागी गांव को खतरा होगा।
समिति ने कहा कि एनएच अथारिटी ने पांच जगहों पर टनल निर्माण का सर्वेक्षण किया है। ऐसे में सोझा गांव से नीचे से जो सर्वे किया है, वहां से टनल का निर्माण न किया जाए। अन्य चार जगहों से टनल का निर्माण किया जा सकता है। इसमें गांव के लोगों को कोई आपत्ति नहीं है। इसको लेकर समिति ने उपायुक्त कुल्लू को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

इसमें कहा गया कि औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 में जलोड़ी दर्रा के नीचे से टनल प्रस्तावित है। इसके लिए पांच स्थानों पर सर्वे हुआ है। इसमें एक विकल्प सोझा गांव के ठीक नीचे से है, जिस कारण सोझा गांव अपने अस्तित्व और अस्मिता को समाप्त कर देगा। इसे खाडागाड़ पंचायत के घियागी और जिभी गांव के लिए भी संकट होगा।
विज्ञापन

इससे गांव की खेती, बागवानी, पानी के स्रोत और पर्यटन कारोबार पर बुरा असर पड़ेगा। गांववासियों का सुझाव है कि गांव के नीचे से हुए सर्वे को छोड़कर बाकी चार विकल्पों से टनल निकाली जा सकती है। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने समिति को आश्वासन दिया है कि गांव के अस्तित्व को समाप्त नहीं होने देंगे, इस पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश, सचिव पदम सिंह, कोषाध्यक्ष एलु राम, उपाध्यक्ष हंस राज, शिवराम, सह सचिव ओम प्रकाश, वार्ड सदस्य विजय सिंह, सुनील दत्त और टेक सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें