फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अंधेरे में भी पैराग्लाइडिंग करवा रहे ऑपरेटर

विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में अंधेरे में पैराग्लाइडिंग करवाते पायलट।
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की पैराग्लाइडिंग साइट पीज में साहसिक पर्यटन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सैलानियों की सुरक्षा दरकिनार कर अंधेरा होने तक पैराग्लाइडिंग करवाई जा रही है। पीज साइट में 7:50 बजे तक पैराग्लाइडिंग करवाकर सैलानियों की जान जोखिम में डाली जा रही है। सोमवार को दिनभर पैराग्लाइडिंग होती रही।
विज्ञापन

देर शाम 7:50 बजे तक आठ से दस पैराग्लाइडर उड़ते रहे। आए दिन जिले में पैराग्लाडिंग करते समय कई घटनाएं हो चुकी हैं, बावजूद कोई सबक नहीं लिया जा रहा है। इसको लेकर शहरवासियों ने भी सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि आए दिन जिले में अलग-अलग पैराग्लाइडिंग साइटों पर हादसे हुए। सैलानियों को अपनी जाम गंवानी पड़ रही है मगर कुछ लोग चंद पैसों के लिए पर्यटकों की जान के साथ खेल रहे हैं।
जिला पर्यटन विभाग ने कई बार कार्रवाई कर भारी जुर्माना भी किया है, फिर भी ऑपरेटर सुनने को तैयार नहीं है। सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे से लेकर 7:50 बजे तक आठ से नौ पैराग्लाइडरों ने उड़ान भरी। गर्मी के मौसम में इन दिनों ढालपुर में सैकड़ों की संख्या में लोग आए हुए होते हैं। बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे ढालपुर मैदान में बैठे होते हैं। इस दौरान लैंड करते समय खतरा हो सकता है। शहरवासी संजय कुमार, टेक सिंह, मोहर सिंह, दुनी सिंह, अवधेश कुमार तथा नरेंद्र सिंह ने कहा कि रात के समय में पैराग्लाइडिंग करवाना सैलानियों की सुरक्षा के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस पर सख्ती करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
मामला ध्यान में आया है। ऑपरेटर से इस बारे में जवाब मांगा गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
-सुनयना शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें