फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सिंहण स्कूल में एक ही शिक्षक, पढ़ाई प्रभावित

Sun, 18 Feb 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। शिक्षा खंड सैंज की राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिंहण के विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर है। विद्यालय में वैसे तो दो अध्यापक तैनात हैं, लेकिन इनमें एक अध्यापक को प्रतिनियुक्ति पर राजकीय विद्यालय मैल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में डेढ़ साल से सिंहण विद्यालय में एक ही अध्यापक अध्ययनरत 106 बच्चों को पढ़ा रहे हैं। बच्चों के भविष्य की चिंता अभिभावकों को सता रही है। अभिभावकों ने रविवार को स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा आयोजित की। इसमें अध्यापकों की कमी और बच्चों की अनदेखी का मुद्दा उछला।
अभिभावकों ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिंहण में बच्चों को एक अध्यापक पढ़ा रहे हैं जबकि दूसरे अध्यापक को प्रतिनियुक्ति पर भेजा रहा है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग का यह निर्णय बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नियमित अध्यापक की तैनाती की मांग शिक्षा विभाग के अधिकारियों के समक्ष उठाई गई है, लेकिन समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष निर्मला देवी ने कहा कि अब बच्चों के भविष्य को देखते हुए अभिभावकों ने आम सभा में फैसला लिया है कि शिक्षा मंत्री से मुलाकात की जाएगी और समस्या हल करने के लिए मांग पत्र सौंपा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें