फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खाई में कार गिरने से एक युवक की मौत, दो घायल

Mon, 21 Jul 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली-शैंशर सड़क में धारा देउरी के पास हादसा, घायल क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

गुईड़ी की तरफ जा रहे थे कार सवार, पुलिस ने शुरू की हादसे के कारणों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। न्यूली-शैंशर सड़क में धारा देउरी के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे जा गिरी।
हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लाया गया है। जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को सैंज में न्यूली-शैंशर सड़क में एक ऑल्टो कार में सवार होकर आमिर सिंह 25 पुत्र मोती राम, गांव गुढ़ारी (शैंशर), तहसील सैंज, जिला कुल्लू, नीरत सिंह पुत्र शिव चंद, गांव शरडी डाकघर मझाण, तहसील सैंज, जिला कुल्लू और मोती सिंह पुत्र भाग चंद, गांव शुगाड़, तहसील सैंज, जिला कुल्लू से गुईड़ी की तरफ जा रहे थे। कार धारा देउरी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे जा गिरी। अधिक चोट लगने के कारण आमिर सिंह 25 पुत्र मोती राम की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि हादसा किन कारणों से हुआ है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें