फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल के झुंडा नाले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

Fri, 19 Sep 2025 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर। जुंडा गांव के समीप बीती वीरवार रात को करीब 10 बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। एक अन्य घायल हो गया है। पंचायत प्रधान ने हादसे की सूचना पुलिस टीम को दी। इसके बाद टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ट्रक नाले में गिरा हुआ मिला और बोलेरो गाड़ी विपरीत दिशा में ढलान पर क्षतिग्रस्त थी। ट्रक में गौरव पुत्र कृष्ण निवासी डोहलूनाला जिला कुल्लू घायल अवस्था में मिले। उन्हें ग्रामीणों की मदद से निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। एक अन्य व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। उसे केलांग अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान रूपेंद्र सिंह (24) पुत्र चुनी लाल, निवासी सैंज जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक शिवानी महला ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें