फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैमन पुल के पास सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Fri, 04 Sep 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित गैमन पुल के पास एक शख्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति मोटरसाइकिल पर जा रहा था। जब वह गैमन पुल के पास पहुंचा तो एक अन्य वाहन से टकरा गया। कुछ लोगों की मदद से पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने इस केस के सिलसिले में टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है। खबर लिखे जाने तक मृतक का नामपता मालूम नहीं हो पाया था। डीएसपी ने कहा कि पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से पेश आएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि सड़क हादसे रोकने को आम जनता को भी पुलिस के सहयोग को आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें