फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मणिकर्ण के हुरलुधार में पकड़ी डेढ़ किलो चरस

Fri, 08 Nov 2024 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू की पार्वती घाटी के मणिकर्ण पुलिस थाना की टीम ने हुरलुधार में गश्त के दौरान दो युवकों से एक किलो 599 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस की टीम रूटीन गश्त पर थी। शक के आधार पर पुलिस ने दलीप (23) निवासी खालटाकुरा जिला झाझरकोट आंचल भैरी नेपाल और महेंद्र (28) गांव करकी जिला झाझरकोट आंचल भैरी, नेपाल की तलाशी ली। इनसे 1.599 किलोग्राम चरस बरामद हुई। दोनों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें