फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में पहली बार हजारों सैलानियों ने दी सिस्सू में दस्तक

विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग के दीदार को पहुचें सैलानी सिस्सू हेलीपैड। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनवरी महीने में पहली बार लाहौल के सिस्सू में पर्यटकों के पहुंचने का एक रिकॉर्ड बन गया है। हालांकि क्रिसमस पर अटल टनल रोहतांग से 5450 पर्यटक वाहनों ने दर्रा को आरपार किया था। नए साल में यह पहला मौका है जब सुरंग के माध्यम से पर्यटकाें ने लाहौल पहुंचकर बर्फ पर अठखेलियां की।
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली में रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचने के बाद भी नए साल में अटल टनल से क्रिस्मस के दूसरे दिन 5000 से अधिक वाहनों की आवाजाही का रिकॉर्ड नहीं टूट पाया। 31 दिसंबर को करीब 3600 पर्यटक वाहन अटल टनल से गुजरे, जबकि नववर्ष के दिन 3980 पर्यटक वाहन सुरंग के आरपार हुए। हालांकि सिस्सू के हेलीपैड आदि इलाकों में हजारों सैलानियों ने दस्तक दी और खराब मौसम के बाद भी सैलानियों की बर्फ में जमकर मस्ती की। नववर्ष में सैलानियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले ही कमर कस रखी थी और सिस्सू स्थित हेलीपैड को सैलानियों के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया गया था। ऐसे में सड़क पर किसी तरह की परेशानी सैलानियों को नहीं हुई। पुलिस की ओर से सैलानियों के वाहनों को नॉर्थ पोर्टल से सीधे नर्सरी की ओर भेजा जा रहा था। कुछ पर्यटक टैक्सियों में आकर नॉर्थ पोर्टल के आसपास, पागलनाला और चंद्रा नदी के किनारे लुत्फ उठाते नजर आए, जबकि उनके वाहन सिस्सू हेलीपैड में पार्क किए गए। दो-चार घंटे की मौज मस्ती करने के बाद पर्यटकों को तय समय पर वापस मनाली भेजा गया। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि नए साल पर 3980 वाहन टनल के आरपार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें