फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुलिस को देख भेड़-बकरियां चुराकर ले जा रहे आरोपी गाड़ी छोड़कर भागे

Wed, 11 Jun 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन कब्जे में लिया, लगा रखी थी फर्जी नंबर प्लेट, तीन भेड़-बकरियां भी बरामद
विज्ञापन

मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस, एसपी बोले- जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। लाहौल जा रहे भेड़पालकों की भेड़-बकरियों की रांगड़ी में चोरी करने का मामला सामने आया है। बीती रात को अंधेरे में शातिरों ने इस घटना को अंजाम दिया। जैसे ही शातिरों ने सामने से पुलिस की गाड़ी को आते देखा तो मौके से भाग गए। वाहन से पुलिस ने तीन भेड़-बकरियों को बरामद किया है। वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जोगिंद्र सिंह निवासी नथान ने कहा कि 9 जून को रांगड़ी के पास कुल्लू की तरफ से एक गाड़ी आई और दो व्यक्तियों ने बड़ी चालाकी से भेड़ों को गाड़ी में डाल लिया। पुलिस को यह गाड़ी बाहंग के पास नजर आई। पुलिस को सामने देखकर आरोपी गाड़ी छोड़कर नदी की तरफ अंधेरे का फायदा उठाकर भागे। गाड़ी में आरोपियों ने फर्जी नंबर प्लेट भी लगाई थी। इस दौरान पुलिस को एक भेड़, एक बकरी और बकरा भी गाड़ी में मिले। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के शरारती तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें