कुल्लू। जिला परिषद वार्ड धाउगी की मतगणना को लेकर उठ रहे विवाद के बीच बंजार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर ने निर्दलीय प्रत्याशी ओम प्रकाश पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को कुल्लू के गौड़ निवास में आयोजित पत्रकार वार्ता में मोहर सिंह ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रही। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाई। मोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। ओम प्रकाश को जनादेश स्वीकार करना चाहिए।
उन्होंने मतगणना के दौरान हुए घटनाक्रम पर सफाई देते हुए कहा कि मतगणना के दौरान ओम प्रकाश की टेबल पर दूसरे उम्मीदवार के मतों का एक बंडल गलती से पहुंच गया था। जब पुनर्गणना हुई तो इसकी पहचान हुई। इस वजह से ओम प्रकाश के मतों की संख्या में कमी आई। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा करना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन और चुनाव कर्मियों के कार्य पर भरोसा जताया। संवाद