फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ओम प्रकाश बने सीएंडवी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

Sat, 19 Apr 2025 11:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में जिला स्तरीय सीएंडवी शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी के सदस्य। -संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। सीएंडवी शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित लोअर विंग प्राथमिक विद्यालय में सर्वसम्मति से किया गया। इस दौरान ओम प्रकाश को पुनः जिलाध्यक्ष और अमित प्रार्थी को महासचिव चुना गया। रूप सिंह भंडारी व निखिल कुमार को कोषाध्यक्ष और अनामिका गुलेरिया को महिला विंग की अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

यह कार्यकारिणी अगले तीन साल के लिए चुनी गई है। बता दें कि इससे पूर्व सीएंडवी जिला कार्यकारिणी द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार कुल्लू-एक, कुल्लू-दो, नग्गर, बंजार, सैंज, आनी और निरमंड के सातों खंडों की कार्यकारिणियों का गठन किया जा चुका था। अब इन खंड स्तरीय कार्यकारिणियों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर जिला कार्यकारिणी का गठन किया।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश ने सभी शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी आगामी तीन वर्षों तक संगठन के हित में कार्य करेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी खंडों को साथ लेकर शिक्षकों की समस्याएं सरकार और शिक्षा विभाग के समक्ष प्रमुखता से उठाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें