फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वॉलीबाल में ओल्ड मनाली बना विजेता

विज्ञापन
शिरढ़ काहिका उत्सव में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी मुकाबले में दमखम दिखाते खिलाड़ी। -सं
विज्ञापन
कुल्लू। ऊझी घाटी की ग्राम पंचायत शिरढ़ में काहिका उत्सव मनाया जा रहा है। काहिका उत्सव में देव परंपराओं का निर्वहन बखूबी किया जा रहा है। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें इसके दुष्प्रभावों से अवगत करवाने के उद्देश्य से खेलकूद प्रतियोगिता भी करवाई गई। दो दिन तक चली प्रतियोगिता में वॉलीबाल और कबड्डी के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में ग्राम पंचायत शिरढ़ की प्रधान चित्रलेखा भार्गव मुख्यातिथि तथा उपप्रधान प्रकाश ठाकुर बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले वॉलीबाल और कबड्डी के फाइनल मुकाबले हुए। कबड्डी में छेट्टी को हराकर शिरढ़ की टीम ने बाजी मारी है। वॉलीबाल का फाइनल ओल्ड मनाली और वशिष्ठ के बीच खेला गया। इसमें ओल्ड मनाली ने जीत हासिल कर विजेता के खिताब जीता। यह खेलकूद प्रतियोगिता मेला कमेटी शिरढ़ और जेएमके युवा मंडल की ओर से खेल विभाग के सहयोग से करवाई गई। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने किया था। रविवार को अपने आराध्य देवताओं के दर्शन पाने के लिए शिरढ़ में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ अस्थायी शिविरों में लगी रही। उधर, कशावरी घाटी के छमाहण गांव में भी देवता छमाहणी नारायण के दर्शन के लिए भक्तों का मंदिर में आना-जाना लगा रहा। देवता पूरे ज्येष्ठ माह में रथ में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देेते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें