फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासात्मक कार्यों को समय पर पूरा करें अधिकारी : मंडलायुक्त

Mon, 09 Jun 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मडलायुक्त मंडी ए शेनामोल ने अधिकारियों से कहा कि वह विकासात्मक कार्यों को समय पर पूरा करें। उन्होंने सोमवार को काजा में जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम और सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत प्रमुख योजनाओं को लेकर बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान विभागों के तहत चलाई जा रही विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की और योजनाओं की वर्ष 2021-22 और 2022-23 तथा वर्ष 2023-24 में आवंटित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम निधि के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने स्पीति में लंबित नौतोड़, एफआरए, राजस्व मामलों और राजस्व गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इन मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग के लंबित निर्माणाधीन एवं विकासात्मक कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक अजय भारद्वाज, खंड विकास अधिकारी अंशुल, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बृजेश शर्मा, नायब तहसीलदार मोहन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें