केलांग (लाहौल-स्पीति)। काजा टैक्सी यूनियन ने क्षेत्र में कुछ होमस्टे संचालकों की ओर से निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर चिंता जताई है। यूनियन का आरोप है कि कुछ होमस्टे संचालक अपने निजी वाहनों में पर्यटकों को स्थानीय दर्शनीय स्थलों की सैर करवा रहे हैं।
टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष सोनम तनडुप ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से स्थानीय पंजीकृत टैक्सी चालकों के रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि काजा के कई टैक्सी चालकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि नियमों के विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधियों में लगे निजी वाहनों पर सख्त निगरानी रखी जाए। संवाद