कुल्लू/सैंज। जिला मुख्यालय कुल्लू में मंगलवार को सद्भावना दिवस मनाया गया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि 1992 से राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
कुल्लू में अधिकारियों ने सद्भावना की शपथ ग्रहण कर क्षेत्र, धर्म, भाषा के भेदभाव के बिना काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं बंजार कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को सैंज में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न दिवंगत राजीव गांधी की 80वीं जयंती मनाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रहित कार्यों और बलिदान को याद किया। इस दौरान बंजार कांग्रेस के अध्यक्ष तेजा ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, उपाध्यक्ष मोती राम पालसरा, महासचिव टीसी महंत और रोहिणी चौधरी मौजूद रहे। संवाद