फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एनक्यूएएस टीम ने जरी के भालठा उप केंद्र का किया निरीक्षण

Sat, 07 Feb 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं और साफ-सफाई व्यवस्था का भी लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला के दौरे पर आई राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक की टीम ने शनिवार को जरी स्वास्थ्य खंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर भालठा उप केंद्र का निरीक्षण किया गया।
पांचवें दिन के निरीक्षण को पहुंचे टीम की अगवाई डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा और डॉ. विजय ने किया। दोनों ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, रोगी-केंद्रित देखभाल, सुरक्षा मानकों तथा संक्रमण नियंत्रण व्यवस्थाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सेवाओं,अभिलेखों, साफ-सफाई व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं को भी देखा।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने बताया कि एनक्यूएएस एक व्यापक गुणवत्ता ढांचा है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं सुनिश्चित करना है, ताकि मरीजों को सुरक्षित, प्रभावी और संतोषजनक उपचार मिल सके।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेडिकल ऑफिसर प्रभारी डॉ. विकास व डॉ. नम्रता विद्यार्थी द्वारा एनक्यूएएस टीम का स्वागत किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रियंका, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेणु बाला, हेल्थ एजुकेटर राज कुमार तथा आशा कार्यकर्ताओं ने टीम के सदस्यों को सम्मानित किया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें