कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में स्थापित इग्नू के अध्ययन केंद्र 1107 में बैचलर्स ऑफ आर्ट्स इन होम साइंस पाठ्यक्रम जुलाई 2025 सत्र से शुरू होगा।
इसमें स्नातक की पढ़ाई के लिए वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। पाठ्यक्रम की न्यूनतम अवधि तीन और अधिकतम अवधि छह वर्ष निर्धारित की गई है। अध्ययन केंद्र समन्वयक प्रो. राजेश कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए गृह विज्ञान के क्षेत्र में स्नातक डिग्री प्राप्त करने की एक उत्तम अवसर दे रहा है, जो रेगुलर कक्षाएं किन्हीं कारणों से नहीं लगा सकते। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के अध्ययन केंद्र समन्वयक से व्यक्तिगत या दूरभाष नंबर 94182-71788 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद