फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अब एनएच किनारे खड़ा नहीं होंगे वाहन, होटल, होमस्टे संचालक देंगे निजी पार्किंग

Mon, 09 Jun 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे-305 पर जाम की समस्या से निपटने के लिए जिभी वैली टूरिज्म एसोसिएशन का निर्णय
विज्ञापन

एसोसिएशन ने बैठक कर सैलानियों के लिए निजी पार्किंग चिह्नित करने के लिए कहा
एचएन के किनारे वाहन खड़ा होने से लग रहा तीन से पांच किलोमीटर तक लंबा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हाईवे-305 पर लग रहे जाम से निपटने के लिए अब बंजार के होटल और होमस्टे संचालक खुद आगे आए हैं। जिभी में लग रहे जाम से निपटने के लिए संचालकों को पर्यटकों के लिए निजी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवानी होगी। यह निर्णय जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन ने बैठक में लिया है।
इसमें जिभी, घियागी और तांदी सहित सभी होमस्टे, होटल, रेस्टोरेंट, दुकान या कोई अन्य व्यावसायिक संस्थान संचालकों से पर्यटक ग्राहकों के लिए निजी पार्किंग चिह्नित करने को कहा है। हाईवे-305 पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े नहीं किए जाएंगे। ऐसी स्थिति में हाईवे में तीन से पांच किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। इसमें फंसने के कारण सैलानियों के साथ निगम की बसें अपने गंतव्य में डेढ़ से दो घंटे देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने बैठक के बाद एसडीएम, डीएसपी, पुलिस थाना बंजार के साथ पंचायत खाड़ागाड़, तांदी और सजवाड़ को भी इसकी सूचना देकर सहयोग की अपील की है।

किसी ने निर्णय नहीं माना तो पुलिस के सहयोग से होगी कार्रवाई
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि यदि कोई एसोसिएशन के निर्णयों का पालन नहीं करता है तो बंजार पुलिस के सहयोग से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ठाकुर ने कहा कि जिभी में जाम लगने से आम लोग और सैलानी परेशान हो रहे हैं। कहा कि पहले ही हाईवे की स्थिति खराब है। यह तंग भी है। ऐसे में पर्यटक अपनी गाड़ियों को हाईवे के किनारे खड़ा कर रहे हैं। इससे जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


निर्णय तुरंत प्रभाव से लागू, पासिंग पॉइंट पर बर्दाश्त नहीं अनधिकृत पार्किंग
बता दें कि इस वीकेंड में यहां घंटों तक जाम लगा रहा। भारी संख्या में पर्यटक आने से तीन से चार किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ठाकुर ने कहा कि बैठक में हुई चर्चा के बाद लिए गए निर्णय को जनहित को देखते हुए तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है। खासकर हाईवे-305 के पासिंग पॉइंट पर अनधिकृत पार्किंग किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगी। ऐसा करने से हमें ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने इसके लिए सैलानियों को भी जागरूक करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें