फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में अब वीकेंड में भी घटने लगे पर्यटक

विज्ञापन
लाहौल के सिस्सू में बर्फ का आनंद उठाते पर्यटक। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। कोरोना की दूसरी लहर के चलते जिले में पर्यटन कारोबार पर 50 फीसदी मार पड़ी है। अब वीकेंड पर पर्यटन नगरी मनाली और अटल टनल रोहतांग का दीदार करने आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी कमी आई है। वीकेंड पर मनाली में कम पर्यटक देखे जा रहे हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर पर्यटन कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में होटलियरों को कोरोना की मार के चलते अपने होटल बंद करने पड़े थे। इससे उन्हें करोड़ों रुपयों का नुकसान उठाना पड़ा था। प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में कोरोना की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में पर्यटक भी बाहर निकलने का जोखिम नहीं उठा रहे हैं। इसका असर मनाली में वीकेंड पर पहुंचने वाले पर्यटकों पर हुआ है। गौर रहे कि मार्च के दूसरे सप्ताह तक काफी अधिक संख्या में पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी था। लेकिन पिछले दो सप्ताह में यह संख्या कम हुई है। हालांकि समर सीजन के लिए मनाली के पर्यटन कारोबारियों ने तैयारियां कर रखी हैं। कई होटलों में पुराना फर्नीचर बदलने के साथ रंग रोगन का कार्य भी किया गया है। पर्यटन कारोबारियों को भी इस बार समर सीजन में बेहतर कारोबार की उम्मीद है। पिछले वर्ष क्रिसमस और न्यू ईयर पर मनाली में रिकॉर्ड सैलानी पहुंचे थे। अगर कोरोना के मामले प्रदेश में इसी रफ्तार से बढ़े तो समर सीजन पर इसका असर पड़ना तय है। उधर, इस संबंध में पर्यटन विकास निगम के डीजीएम अनिल तनेजा ने कहा कि वीकेंड पर मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। इसके साथ ही होटलों में ऑक्यूपेंसी भी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें