फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अब हार-जीत के गुना भाग में जुटे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव...
विज्ञापन

हर विस क्षेत्र और पोलिंग बूथ में हुए मतदान का ले रहे फीडबैक
मत प्रतिशत के आधार पर लगा रहे जीत-हार का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लोकसभा चुनाव में मतदान होने के बाद अब दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता प्रत्याशियों की हार-जीत के गुना भाग में जुट गए हैं। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार डेढ़ प्रतिशत मतदान कम हुआ है फिर भी कार्यकर्ता हर विस क्षेत्र के मतदान प्रतिशत के आधार पर हार जीत का अनुमान लगा रहे हैं।
कुल्लू जिले की मनाली, कुल्लू, बंजार और आनी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को कितने वोट पड़े हैं, भाजपा को कितने, इसका अनुमानित आंकड़ा जुटाया जा रहा है। किस पोलिंग बूथ में प्रत्याशी पिछड़ा है, इसका भी आकलन किया जा रहा है। बाकायदा पार्टी की ओर से जुटाए गए अनुमानित आंकड़ों के आधार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अपने-अपने प्रत्याशी को मिले वोटों की सूची भी कार्यकर्ताओं ने तैयार कर ली है। भाजपा और कांग्रेस के नेता अपने-अपने कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्राें में इस बार हुए मतदान और पोलिंग बूथ में लीड की स्थिति को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है। मंडी संसदीय क्षेत्र पर सबकी नजरें हैं। यह सीट हाट है। इसमें भाजपा से प्रत्याशी कंगना रणौत और कांग्रेस से प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के बीच कड़ी टक्कर है। राजनीतिक दलों सहित अपने प्रत्याशी के लिए दिन रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को चुनाव के परिणाम का इंतजार है।
...
मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार के किए काम को वोट दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह भारी मतों से विजयी होंगे। कांग्रेस ने एकजुटता से काम किया है।
विज्ञापन

-सेस राम आजाद, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस
...
जनजातीय क्षेत्र से लेकर कुल्लू जिले तक भाजपा उम्मीदवार कंगना रणौत को लीड मिलेगी। केंद्र की मोदी सरकार के दस साल में किए विकास के नाम पर मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत होगी।
-अमित सूद, मीडिया सहप्रभारी, प्रदेश भाजपा
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें