फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घरद्वार बनेंगे पेंशनरों के जीवन प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कोरोना काल में सेवानिवृत्त पेंशन धारकों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। पेंशन धारक अपने जीवन प्रमाणपत्र घरद्वार पर ही बना सकते हैं। इसके लिए डाक विभाग ने विशेष योजना शुरू की है।
विज्ञापन

पेंशनधारकों के जीवन प्रमाणपत्र बनाने का जिम्मा डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक को सौंपा गया है। इसके चलते पेंशनधारकों की काफी हद तक दिक्कतें कम हो जाएंगी। गौर रहे कि सेवानिवृत्त पेंशनधारकों का जीवन प्रमाणपत्र हर वर्ष जुलाई से सितंबर माह के बीच जमा करवाना अनिवार्य होता है। यदि पेंशनधारक अपना जीवन प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत नहीं करता तो उनकी पेंशन बंद हो जाती है। कोरोना संक्रमण के बीच दूरदराज के क्षेत्रों के पेंशनधारक जिला मुख्यालय में स्थित कार्यालयों का रुख नहीं कर पा रहे हैं। डाक विभाग ने पेंशनधारकों की इस समस्या को देखते हुए डाकघर के माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र जारी करने की योजना शुरू की है। इस योजना में प्रदेश सरकार ने हिमाचल के सभी पेंशनधारकों के साथ पूर्व सैनिकों तथा केंद्र के पेंशनधारकों को भी शामिल किया है। सुविधा का लाभ उठाने के लिए पेंशनधारक अपने नजदीकी डाकघर में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा डाक विभाग की पोस्ट इन्फो एप पर भी आवेदन किया जा सकता है। उधर, इस संबंध में प्रवर अधीक्षक मंडी भवानी प्रसाद ने कहा कि अब डाकघर के माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र घरद्वार बनाए जा सकते हैं। प्रमाणपत्र को डाकघर में ही जमा किया जाएगा। पेंशनधारक को कार्यालय के चक्कर काटने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें