फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अब शिमला, कांगड़ा और मंडी में दिव्यांगों को मिलेगी थेरेपी सेवाएंं

विज्ञापन
विज्ञापन
समग्र शिक्षा और सांफिया फाउंडेशन के बीच एमओयू साइन
विज्ञापन

......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश के दिव्यांग बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण थेरेपी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। समग्र शिक्षा अभियान और सांफिया फाउंडेशन के बीच दिव्यांग बच्चों के लिए थेरेपी सेवाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। समग्र शिक्षा की ओर से राज्य परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा और सांफिया फाउंडेशन की ओर से निदेशक डॉ. श्रुति भारद्वाज ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
इस साझेदारी के तहत जिला कुल्लू के बाद अब मंडी, शिमला और कांगड़ा जिलों में भी थेरेपी ऑन व्हील्स के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को उनके नजदीक विभिन्न प्रकार की थेरेपी सेवाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। मोबाइल थेरेपी वैन के माध्यम से बच्चों को आवश्यक सेवाएं उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध होंगी। इससे अभिभावकों को बच्चों को दूर-दराज के थेरेपी केंद्रों तक ले जाने में होने वाली परेशानी और खर्च से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. श्रुति भारद्वाज ने कहा कि एमओयू का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को आवश्यक थेरेपी सेवाओं से जोड़ना और उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा और सांफिया फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से चारों जिलों में अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें