फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अब रूलाने लगा प्याज, 50% बढ़ गए दाम

Thu, 02 Nov 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में त्योहारी सीजन में प्याज की महक फीकी पड़ने लगी है। प्याज के दामों में 50 फीसदी तक इजाफा हुआ है। पिछले सप्ताह कुल्लू में प्याज 40 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा था, आज 60 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जो ग्राहक पहले एक किलो प्याज किलो खरीद रहे थे, वे अब आधा किलो प्याज से काम चला रहे हैं। प्याज महंगा होने के चलते गृहिणियों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है।
सब्जियाें के दाम बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दो महीने पहले टमाटर ने लोगों के आंसू निकाल दिए थे। उस दौरान टमाटर 150 से 200 रुपये प्रतिकिलो बिका।
विज्ञापन

इस बीच लोगों ने टमाटर खरीदना बंद कर दिया था। अब प्याज के दाम बढ़ना शुरू हो गए हैं। जिले में सर्दियों के दौरान सब्जियों का उत्पादन काफी कम होता है। सब्जी विक्रेता प्रेम ने कहा कि प्याज के दामों में एक सप्ताह में इजाफा हुआ है।

....
बिगड़ रहा रसोई का बजट
सब्जियां महंगी होने के बाद गृहिणियों की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। प्याज, टमाटर सहित अन्य सब्जियां महंगी होने से रसोई पर अतिरिक्त बजट खर्च करना पर रहा है। प्याज महंगा होने के बाद अब इसकी खरीद भी आधी करनी पड़ रही है।

-निक्की शर्मा, भुंतर निवासी
....
महंगाई कम करने के प्रयास करे सरकार
सरकार को महंगाई कम करने के प्रयास करने चाहिए। खासकर सब्जियां आम और खास सभी परिवारों से जुड़ी हैं। प्याज और टमाटर महंगा होने की मार आदमी पर पड़ती है। इसलिए इस दिशा में सरकार को ठोेस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

-प्रेमलता शर्मा, बांदल निवासी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें