उपायक्त लाहौल-स्पीति ने नागरिक उड्डयन विभाग के समक्ष्क्ष उठाया था मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल में भारी बारिश और बाढ़ से सड़कों के बाधित होने के कारण स्थानीय किसानों को अपनी सब्जियों को बाजार तक पहुंचाना आसान हो गया है।
घाटी में फंसी करोड़ों की सब्जियों के मसले को जिला उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष किरण भड़ाना ने नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के समक्ष उठाया था। अब किसानों की ब्रोकली, आइसबर्ग और लिलियम फूल जैसे उत्पादों को कार्गो फ्लाइट के माध्यम से दिल्ली सहित अन्य बड़े बाजारों तक पहुंचाया जाएगा। जहाज का किराया किसानों को स्वयं वहन करना होगा। अब रोज लेह से 1 से 1.5 टन सब्जियों को लेह हवाई अड्डे से कार्गो फ्लाइट के जरिए भेजने की व्यवस्था की है।
उन्होंने बताया कि घाटी के सभी किसान अपनी सब्जियों को जिला प्रशासन तथा सहायक पंजीयक सहकारी सभाओं से संपर्क कर भेज सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन किसानों को हर संभव मदद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन किसानों और आम जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह सजग है और आवश्यकता अनुसार अन्य मुद्दों का भी शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर अपनी सब्जियों के परिवहन की सुविधा का लाभ उठाएं।