फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कैंटीन संचालक को नोटिस दो दिन के भीतर मांगा जवाब

Mon, 29 Dec 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू अस्पताल की कैंटीन से लिए परांठे में शीशे निकलने का मामला
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने लिया कड़ा संज्ञान, संचालक के जवाब का इंतजार
अस्पताल की कैंटीन में सैकड़ों लोग करते हैं नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल की कैंटीन से लिए परांठे में शीशे के टुकड़े निकलने के मामले में अस्पताल प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। अस्पताल प्रशासन ने कैंटीन संचालक को नोटिस भेजकर दो दिन के भीतर जवाब मांगा है।
इस कार्रवाई के बाद कैंटीन संचालक पर शिकंजा कसता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से सोमवार को कैंटीन संचालक को नोटिस भेज दिया गया है। घटना 25 दिसंबर सुबह की है। बंजार के दुर्गम क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने अस्पताल में दाखिल बच्चे के लिए कैंटीन से परांठा खरीदा था। आधा परांठा बच्चे को खिला दिया था। इस बीच परांठे में शीशे के टूकड़े मिले थे। इस घटना को लेकर व्यक्ति ने सोशल मीडिया में फोटो डालकर अपनी व्यथा बताई थी। उन्हें डर है कि वह आधा परांठा बच्चे को खिला चुके हैं, कहीं उसके साथ शीशे के टुकड़े भी बच्चे के पेट में न चले गए हों। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि कैंटीन संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए जिससे आने वाले समय में मरीजों और लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ न हो।
विज्ञापन

उधर, अब अस्पताल प्रशासन को इस मामले में कैंटीन संचालक के जवाब का इंतजार है। गौरतलब है कि अस्पताल की इस कैंटीन में दिनभर सैकड़ों लोग नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन करने के लिए आते हैं। इनमें अधिकतर मरीजों के साथ आए तीमारदार शामिल होते हैं।
विज्ञापन


मामले को लेकर कैंटीन संचालक को नोटिस दिया गया है और दो दिनों के भीतर लिखित जवाब देने को कहा गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई किस दिशा में आगे बढ़ेगी, यह तय हो पाएगा। फिलहाल, कैंटीन संचालक के जवाब का इंतजार है।
- डॉ. तारा चंद, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें