कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू, नगर परिषद मनाली, नगर पंचायत भुंतर और नगर पंचायत बंजार के लिए रविवार को मतदान हुआ। चुनाव के दौरान कुछ ऐसे मतदाता भी थे, जिन्हें कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आए। जिले में नगर निकाय चुनावों में करीब सौ लोगों ने नोटा का बटन दबाया। यह वोटर मतदान करने पोलिंग बूथ तक जरूर आए।
उन्होंने किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में वोट नहीं डाला। नोटा बटन दबाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। गौर रहे कि कुल्लू नगर परिषद में 70 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया, जबकि नगर परिषद मनाली में यह संख्या 16, नगर पंचायत भुंतर में 13 रही। नगर पंचायत बंजार के सात वार्डों में महज एक ने नोटा दबाया। नोटा का बटन दबाने वाले मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक नगर परिषद कुल्लू में रही। उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि जिले में नगर निकाय चुनावों में 63.06 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनावों में लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कर करवाते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिले में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं।
nota in chunav