फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बेहतर विद्यार्थी ही नहीं, राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं मेधावी तृषा

विज्ञापन
खराहल विद्यालय में मेधावी तृषा ठाकुर को मिठाई ​खिलाते प्रधानाचार्य। -स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल (किंजा) की छात्रा तृषा ठाकुर एक मेधावी छात्रा ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी हैं। मेधावी छात्रा ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में प्रदेशभर में सातवां और जिलास्तर पर पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

छात्रा को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य चिमन लाल ने कहा कि छात्रा ने स्कूल, गांव और घाटी के साथ जिले का नाम रोशन किया है। कहा कि छात्रा बेहतर खिलाड़ी भी हैं। विगत वर्ष खो-खो में राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवाया है। अध्यापिका विनया शर्मा और शिक्षक देवचंद ठाकुर ने कहा कि छात्रा तृषा ठाकुर ने न केवल पढ़ाई, बल्कि खेलों में भी बेहतर किया है। छात्रा के पिता नील चंद ने कहा कि बेटी बचपन से ही होनहार रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें