फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटीकरण नहीं, माइनिंग करने के लिए मांगी थी एनओसी : संजू पंडित

Wed, 30 Jul 2025 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
जिया पंचायत प्रधान संजू पंडित पत्रकार वार्ता के दौरान दस्तावेज दिखाते हुए। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिया पंचायत के प्रधान संजू पंडित ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता के दौरान सदर विधायक पर पलटवार किया। उन्होंने कहा है कि विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया है कि जिया पंचायत के प्रधान द्वारा एनओसी न देने के कारण क्षेत्र का तटीकरण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि पंचायत से तटीकरण नहीं बल्कि माइनिंग का धंधा करने के लिए एनओसी मांगी गई थी। इसे ग्राम सभा में लोगों ने सिरे से खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि पंचायत क्षेत्र की 37 हेक्टेयर भूमि से माइनिंग करने की एनओसी मांगी गई थी और एनओसी न देने के बाद क्षेत्र में बड़े स्तर पर माइनिंग की गई और नदी में अस्थायी पुल बनाकर रेत और पत्थर बेचने का काम किया गया जिसकी उन्होंने शिकायत भी की थी और मौके पर एलएनटी जब्त भी हुई थी।
उन्होंने कहा कि विधायक क्षेत्र का विकास नहीं करना चाहते हैं जिस कारण इस तरह की अनाप शनाप बयानबाजी कर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि विधायक लाडा के चेयरमैन बने हैं और जिया पंचायत का जो हिस्सा लाडा में बनता है, उसकी किस्त भी 2023 से लेकर जारी नहीं कर रहे हैं जबकि 2022-23 में विधायक ने जिया पंचायत में आकर क्षेत्र के लिए सात करोड़ रुपये विधायक प्राथमिकता के तहत प्रावधान करने का वादा किया था। उसके बाद अब तक पंचायत के लिए एक रुपया तक जारी नहीं किया। उन्होंने कहा कि विधायक अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए मुझ पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत की ओर से जिया में पार्वती और ब्यास नदी की तरफ सुरक्षा दीवार लगाने के लिए कई बार जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं। इसके बाद भी पंचायत पर तटीकरण करने के लिए एनओसी न देने आरोप लगाना तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें