कुल्लू में एसएसबी के प्रशिक्षित गुरिल्ला संघ की बैठक में भाग लेते स्वंयसेवी।-संवाद
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की बैठक में गैर हाजिर रहने वाले स्वयंसेवियों के प्रति संगठन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। यह बात ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने सोमवार को कही। गुरिल्ला संगठन जिला कुल्लू की मासिक बैठक ढालपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की।
इसमें उच्च न्यायालय दिल्ली में गुरिल्लाओं के केस में लगी सूची पढ़कर सुनाई गई। निर्णय लिया गया कि बैठक से बिना बताए गैरहाजिर रहने वालों के प्रति संगठन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि 16 जुलाई को गुरिल्लाओं के मामले की सुनवाई होगी। बहुत से स्वयंभू नेता स्वयंसेवियों को गुमराह करके उन्हें लूटने की कोशिश कर रहे हैं। इनसे सावधान रहें। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुनीलाल ठाकुर, महासचिव अंगमो देवी, कुल्लू सर्किल के प्रधान अनूप राम, राम सिंह, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद