फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अब नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, डिजिटल होगा जन्म-मृत्यु रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में जन्म एवं मृत्यु के हर मामले का निर्धारित समयावधि में पंजीकरण किया जाएगा। संबंधित डाटा डिजिटल किया जाएगा। डाटा डिजिटल रहने से लोगों को जन्म और मृत्यु से संबंधित प्रमाणपत्र प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। देखने में मिलता है कि लोगों को उपरोक्त दोनों प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों को जन्म और मृत्यु से जुड़े हर मामले को नियमों के तहत निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के प्रशासनिक आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम को पूर्ण रूप से लागू करने तथा पंजीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा गया है। इससे जन्म एवं मृत्यु के हर एक मामले का निर्धारित समयावधि में पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम लोगों को प्रमाणपत्र प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
सरकारी एवं निजी अस्पतालों को जन्म-मृत्यु के मामलों की समय पर सूचना देने, मृत्यु के चिकित्सकीय प्रमाणीकरण, निजी अस्पतालों की पंजीकरण इकाई बार सूची तैयार करने तथा पुराने अभिलेखों के डिजिटलीकरण की प्रगति को सुनिश्चित करने के निर्देश है। इस संंबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों को जन्म-मृत्यु पंजीकरण में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें