फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन स्पर्धा में नितिन प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर महाविद्यालय में विज्ञान में महिलाएं थीम पर करवाईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया। विद्यार्थियों ने विज्ञान में महिलाएं थीम पर अपनी रचनात्मकता को पेश किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न विषयों पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, मॉडल प्रदर्शन, पोस्टर मेकिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में रुचि दिखाई। पावर पाॅइंट प्रेजेंटेशन में नितिन कुमार ने प्रथम तथा हर्षिता ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में स्नेहा ने प्रथम, रजत ने द्वितीय स्थान पाया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में रजत ने प्रथम और मनीषा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिवम, जतिन एवं दिवांशी ने प्रथम, दीपा, आयुषी और रजत की टीम ने द्वितीय स्थान पाया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. नरेश कमल ने वर्तमान समय में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल देते हुए महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें