विद्यार्थियों कुल्लवी, लाहौल और राजस्थानी नृत्य से लूटी वाहवाही
शशांक मॉडल स्कूल गोजरा में मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की उझी घाटी के शशांक मॉडल स्कूल गोजरा में रविवार को वार्षिक समारोह मनाया किया। इसमें अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस विजेता नकुल खुल्लर मुख्य अतिथि थे।
इससे पहले प्रधानाचार्य डॉक्टर नरांतक शर्मा ने कुल्लवी परंपरा के अनुसार उनका सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। छात्र निशांत, रुद्र, नोरमा, लविश, तान्या, साक्षी, आदित्य, जॉन, भावना, तेंजिन, मन्नत, वंश, सावित्री, नव्या, रोहन, रेशम, एंजल, नक्ष, विनय, अनन्या शर्मा और तिक्षिता सहित कई मेधावी सम्मान पाकर चहक उठे।
इससे पहले शशांक मॉडल स्कूल के प्रिंसिपल ने साल भर की उपलब्धियां को मुख्य अतिथि के सामने रखा। उन्होंने कहा कि स्कूल का शुभारंभ 1995 को रामायण टीवी सीरियल के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक रामानंद सागर ने किया था। इसके बाद स्कूल की छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। छात्राओं ने समूह नृत्य के साथ कुल्लवी, लाहौल और शिमला की नाटी के साथ राजस्थानी नृत्य किया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।