कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने नगर इकाई कुल्लू की नई कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यक्रम में विभागीय संगठन मंत्री सचिन सपटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला छात्रा प्रमुख संजना ठाकुर ने चुनाव अधिकारी के रूप में कार्य किया। चुनाव अधिकारी संजना ठाकुर ने 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
उन्होंने डॉ. निशांत वैद्य को अध्यक्ष तथा कृष नेगी को मंत्री नियुक्त किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष विनोद कुमार, मनीष मेहता, नरेश ठाकुर, भानु, सहमंत्री मनीष ठाकुर, खुशी, नितिन, पूजा को बनाया गया। कोषाध्यक्ष अंकुश ठाकुर, सोशल मीडिया संयोजक हेमंत, मीडिया संयोजक अब्बू, एसएफडी संयोजक आर्यन, आंचल घई, राष्ट्र कला मंच संयोजक तमन्ना नेगी, राधिका पुंडीर को चुना। खेलो भारत संयोजक भुलेश, विद्यालय कार्य संयोजक सौरव शर्मा, व्यावसायिक शिक्षण कार्य संयोजक आरजो, छात्र उद्घोष संयोजक देव, जनजातीय कार्य संयोजक रुद्र राणा को चुना। संवाद