फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज के निश्चल राणा का न्यूजीलैंड की हसीना पर आया दिल

विज्ञापन
सैंज घाटी के गांव कटवाली शाघड़  नि​​शचल राणा का विवाह न्यूजीलैंड की इका  के साथ कुलवी रीति-रिवा
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। कहते हैं कि प्यार की सीमा नहीं होती। सच्चे प्यार करने वालों को भगवान सात समुंदर पार भी मिला देता है। इस बात को सैंज घाटी के कटवाड़ी गांव के निश्चल राणा और न्यूजीलैंड की मरीका क्रिस वेसाविल ने सच साबित कर दिया है। सैंज के निश्चल राणा और न्यूजीलैंड की मरीका क्रिस वेसाविल ने कुल्लू जिले के भुंतर में कुल्लवी परंपरा के तहत सात फेरे लिए हैं।
विज्ञापन

दोनों की शादी अब चर्चा का विषय बन गई है। लोग दूल्हा और दुल्हन की जोड़ी को आशीर्वाद दे रहे हैं। दरअसल सैंज घाटी के निश्चल राणा न्यूजीलैंड में नौकरी करते हैं। इसी दौरान निश्चल राणा की न्यूजीलैंड की मरीका क्रिस वेसाविल के साथ दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया और फिर दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामने का फैसला कर दिया। वीरवार को भुंतर में वर-वधू ने कुल्लवी परंपरा के साथ शादी रचाई। दोनों की शादी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शादी में आए मेहमानों ने वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें