फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूराें का शोषण कर रही है एनएचपीसी : भूप सिंह

Sat, 30 Dec 2023 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। एनएचपीसी की पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण-तीन में आउटसोर्स कर्मी मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ लामबंद हुए हैं। आउटसोर्स कर्मियों ने सैंज के बिहाली में शनिवार को सीटू के बैनर तले पार्वती परियोजना चरण-तीन के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। परियोजना प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मजदूर यूनियन सीटू के कोषाध्यक्ष भूप सिंह ने कहा कि एनएचपीसी मजदूरों का शोषण कर रही है। एनएचपीसी में इतने वर्षों के बाद भी श्रम कानून लागू नहीं हुए हैं। एनएचपीसी के बहुत से ऐसे प्रोजेक्ट है, जहां पर आउटसोर्स पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को यहां से तीन गुना अधिक वेतन दिया जा रहा है।
यहां पर आउटसोर्स कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों के लिए एक समान वेतन लागू होना चाहिए। मजदूरों की तमाम मांगों को अगर नहीं माना गया तो 10 जनवरी को हड़ताल की जाएगी। इसके बावजूद एनएचपीसी प्रबंधन नहीं जागता है तो 19 फरवरी को फरीदाबाद में सीएमडी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान पावर स्टेशन के अध्यक्ष महेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, सचिव ललित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें