फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली : अतिरिक्त पुलिस बल ने संभाला मोर्चा, सीसीटीवी से रखी जा रही निगरानी

Sat, 30 Dec 2023 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। नववर्ष पर मनाली में पर्यटकों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। शहर में यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स ने भी शनिवार को मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी। मनाली के मालरोड में डीएसपी केडी शर्मा स्वयं जवानों का मार्गदर्शन करने के लिए ड्यूटी पर रहेंगे। पर्यटन नगरी मनाली में भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
शनिवार को मनाली से अटल टनल तक यातायात व्यवस्थित रहा। कुछ स्थानों पर सड़क संकरी होने के कारण वाहनों के चलने की गति धीमी जरूर रही लेकिन जाम जैसी स्थिति कहीं पर भी देखने को नहीं मिली। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि नववर्ष के जश्न के लिए मनाली में भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इसको देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। यातायात जाम लगने के लिहाज से संवेदनशील स्थानों में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जा रही है। यातायात नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें