फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शाक्टी गांव में ढाई साल में बना देवता विठ ब्रह्मा का नया मंदिर

Fri, 28 Mar 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। जिले के अति दुर्गम गांव शाक्टी में देवता विठ ब्रह्मा का नया मंदिर बनाया गया है। मंदिर का निर्माण काष्ठकुणी शैली में हुआ है। इसके निर्माण पर करीब एक करोड़ का बजट खर्च किया गया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि मंदिर के निर्माण में कुल्लू की प्रसिद्ध संस्कृति और भवन निर्माण शैली काष्ठकुणी को तरजीह दी गई है। ढाई मंजिला मंदिर के निर्माण में ढ़ाई सालों का समय लगा है।
देवता विठ ब्रह्मा के नए मंदिर की प्रतिष्ठा देव विधि-विधान और परंपरा के अनुसार सात अप्रैल को होगी। इसकी तैयारियां कारकूनों और हारियानों ने शुरू कर दी हैं। देवी-देवताओं को मंदिर की प्रतिष्ठा में शामिल होने के निमंत्रण भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कारकून लुदर चंद, तीर्थ राम, हीराचंद, लग्न राणा, मोती राम और शेर सिंह ने कहा कि देवता विठ ब्रह्मा को अठारह करड़ू का गुरु माना जाता है। देवता नौ गढ़ रूपी, अठारह गढ़ सराज के मालिक हैं। देवता का नया मंदिर बनाया गया है। इसके निर्माण में ढाई साल का समय लगा है। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण में करीब एक करोड़ का बजट खर्च हुआ है। इसकी बड़ी वजह दुर्गम गांव तक सड़क सुविधा न होना है। देवता के नए मंदिर की प्रतिष्ठा देव आदेश पर सात अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें