फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: न सुरक्षा दीवार लगी और न ही हो पाए सुरक्षा के इंतजाम

Fri, 13 Feb 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहाली से सिउंड तक जीवा नाला से सुरक्षा के लिए नहीं लग पाई दीवार
विज्ञापन

क्षेत्र में बाढ़ ने मचाई थी तबाही, तीन लोग भी आ गए थे चपेट में

महेंद्र पालसरा
न्यूली (कुल्लू)। सैंज में बिहाली से सिउंड तक जीवा नाला से खतरे को देखते हुए किसी तरह की सुरक्षा दीवार का अभी तक इंतजाम नहीं हो पाया है। क्षेत्र में आई आपदा के चलते यहां भारी नुकसान हुआ था।
आने वाले समय में भी खतरा बना हुआ है। इस खतरे से लोगों के घरों को सुरक्षित करने के लिए कोई खास कदम नहीं उठाए गए हैं।
25 जून, 2025 को घाटी के जीवा नाला में बाढ़ आ गई थी। इसने क्षेत्र में तबाही मचा दी थी। बिहाली में घर समेत तीन लोगों को भी बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया था। इसके बाद बिहाली गांव खतरे की जद में है।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि अब तक प्रशासन और सरकार की ओर से जीवा नाला के किनारे किसी तरह की सुरक्षा दीवार लगाने की ओर ध्यान नहीं दिया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से अभी तक लोगों को यहां सुरक्षा दीवार लगाने को लेकर कोई योजना भी नहीं बनाई है। इस कारण क्षेत्र के लोग अभी भी खौफ के साये में जी रहे हैं। आने वाले तीन महीनों के बाद फिर से बरसात का मौसम शुरू होने वाला है लेकिन लोगों की जान और उनके घरों की सुरक्षा को लेकर किसी को भी कोई चिंता नहीं है। स्थानीय लोगों ने स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन सहित प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए यहां सुरक्षा दीवार लगाने का इंतजाम किया जाए ताकि लोगों के साथ उनके घरों को भी सुरक्षित किया जा सके।
गौरतलब है कि जीवा नाला में बाढ़ आने से बिहाली में घर भी बाढ़ की चपेट में आ गए थे। इसमें तीन लोग भी बह गए थे। इनमें अभी सिर्फ एक ही किशोरी का ही शव बरामद हुआ है। एक महिला और पुरुष अभी भी लापता चल रहे हैं जो रिश्ते भी भाई-बहन थे।

जीवा नाला में बाढ़ आने के बाद खतरे में पड़े क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार लगाने का काम किया जाना चाहिए ताकि बाकी घरों को बचाया जा सके। इसके लिए सरकार के स्तर पर काम करने की जरूरत है और इस कार्य के लिए करोड़ों का बजट उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। -मदन नेगी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन


प्रदेश सरकार से आग्रह है कि बिहाली से सिउंड तक के क्षेत्र को जहां जहां लोगों के घरों और जमीन को खतरा बना हुआ है उन स्थानों पर सुरक्षा दीवार लगाने के लिए योजना बनाकर कार्य आरंभ किया जाए ताकि बरसात आने तक सुरक्षा दीवार लगाई जा सके और लोगों के घरों और जमीन को सुरक्षित किया जा सके। -भूप सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें