फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बाहंग और क्लाथ में एनडीआरएफ ने परखी आपदा से निपटने की तैयारी

Thu, 27 Aug 2026 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। मानसून में भारी बारिश और बाढ़ की आशंका को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार को बाहंग और क्लाथ क्षेत्र के बाढ़ संभावित स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव ठाकुर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों का जमीनी आकलन किया और आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा।
बाहंग में राजस्व अधिकारी लेस राज, ग्राम पंचायत शनाग की प्रधान सलोनी नेगी और उपप्रधान दिनेश ठाकुर ने टीम को संवेदनशील स्थानों, जल निकासी मार्गों और बरसात के दौरान खतरा बढ़ने वाले क्षेत्रों की जानकारी दी। वहीं, क्लाथ में राजस्व अधिकारी महेश ठाकुर की मौजूदगी में टीम ने विभिन्न संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एनडीआरएफ ने दोनों क्षेत्रों में संभावित बाढ़ प्रभावित स्थानों के साथ राहत एवं बचाव दल के पहुंचने वाले मार्गों, भौगोलिक परिस्थितियों और संभावित चुनौतियों का आकलन किया। टीम ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर बरसात के दौरान सामने आने वाली समस्याओं की जानकारी भी जुटाई। टीम में सुमित, अमित और मुकुंद शामिल रहे।
एनडीआरएफ ने स्थानीय लोगों से भारी बारिश के दौरान नदी-नालों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक आवाजाही न करने की अपील की। टीम ने कहा कि आपदा से पहले की तैयारी और समय पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करना जनसुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें