फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रीणी गांव में नवमी मेले की धूम, हुआ भव्य देव मिलन

Wed, 07 May 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जमलू देवता के दरबार में पहुंचे घाटी के कई देवी देवता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत प्रीणी गांव में बुधवार को नवमी मेले की धूम रही। जमलू देवता से मिलने के लिए घाटी के कई देवी-देवता पहुंचे। देवी-देवताओं का भव्य देव मिलन देख लोग भाव-विभोर हो गए। इस अवसर पर कुल्लवी नाटी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मनाली में मेलों का दौर शुरू हो गया है। दो दिन शूरू गांव में मेले का आयोजन होने के बाद बुधवार को प्रीणी में नवमी मेला धूमधाम के साथ मनाया गया। मेले शिरगन नाग, फाहली नाग, सृष्टि नारायण, शंख नारायण, शरवरी माता और देवी हिडिंबा का भव्य देव मिलन हुआ। जमलू देवता के मंदिर के प्रांगण में कुल्लवी नाटी आकर्षण का केंद्र रही। मेला देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया और सुख समृद्धि की कामना की। इससे पहले मंगलवार रात को शिरगन नाग और फाहली नाग के बीच देव दौड़ का आयोजन हुआ। इस दौड़ को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें