फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एएमआर चुनौती पर विनायका कॉलेज में राष्ट्रीय सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। विनायका कॉलेज ऑफ फार्मेसी में एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (एएमआर) की चुनौती और फार्मासिस्टों की भूमिका पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन कॉलेज ने एपीटीआई हिमाचल प्रदेश शाखा के सहयोग से आयोजित किया।
विज्ञापन

सम्मेलन का मुख्य विषय एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध चुनौती – एएमआर संकट में फार्मेसी की भूमिका रहा। अभिलाषी विश्वविद्यालय के डीन डॉ. भूपेंद्र सिंह और कुल्लू के औषधि निरीक्षक चिराग ठाकुर ने एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के अंधाधुंध इस्तेमाल पर चिंता जताई। विशेषज्ञों ने एएमआर को गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती बताते हुए दवाओं के तर्कसंगत उपयोग पर जोर दिया। प्रबंध निदेशक नेत्र सिंह ठाकुर ने एएमआर रोकथाम में समाज की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रस्तुति से शोध क्षमता दिखाई। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें