फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पीपल जातर में धमाल मचाएंगे नाटी किंग ठाकुर दास राठी

विज्ञापन
पीपल जातर के लिए ढालपुर मैदान में सज रहा डोम बाजार। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। ऐतिहासिक पीपल जातर मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में किंग ऑफ नाटी ठाकुर दास राठी, कुशल वर्मा और उझी रा खापरा फेम गोपाल शर्मा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन

तीन सांस्कृतिक संध्याओं में अब तक नगर परिषद ने दो संध्याओं के कलाकार तय कर लिए हैं। इसमें पहली सांस्कृतिक संध्या 28 अप्रैल की शाम को लोक गायक कुशल वर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। आखिरी संध्या 30 अप्रैल को ठाकुर दास राठी स्टार कलाकार के रूप में कार्यक्रम पेश करेंगे। दूसरी 29 अप्रैल की सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार अभी तक तय नहीं हो पाए हैं। हालांकि नगर परिषद ने स्टार कलाकार तय करने के लिए सोमवार को एक बैठक का भी आयोजन किया लेकिन इसमें सिर्फ पहली और आखिरी संध्या के स्टार कलाकार ही तय हो पाए हैं।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि सोमवार को हुई बैठक के दौरान तीन संध्याओं में से दो संध्याओं के स्टार कलाकार फाइनल कर दिए गए हैं। सिर्फ 29 की संध्या के लिए स्टार कलाकार तय करना बाकी है। इसके साथ ही उझी रा खापरा फेम गोपाल शर्मा का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है। स्टार कलाकारों के अलावा अन्य कलाकारों की सूची भी तैयार कर ली गई है। इसमें कुल्लू जिले से संबंध रखने वाले कलाकारों को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जल्द ही दूसरी सांस्कृतिक संध्या के लिए स्टार कलाकार भी तय कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

नहीं होगी स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता
पीपल जातर के दौरान आकर्षण का केंद्र रहने वाली स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन इस बार नहीं होगा। इस संदर्भ में कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि इस बार इसके आयोजन को लेकर कोई भी आगे नहीं आया है। ऐसे में इस बार स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें