फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भाषण स्पर्धा में नमिता, शीतल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/केलांग। नेहरू युवा केंद्र ने जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन ऑनलाइन किया। इसमें युवाओं में भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति के 17 युवाओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिला कुल्लू से नमिता ठाकुर ने प्रथम, अनमोल शर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लाहौल-स्पीति से शीतल ने प्रथम और पूजा भद्रा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विजेता प्रतिभागी अब कुल्लू और लाहौल-स्पीति का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे। नेहरू युवा केंद्र की जिला अधिकारी कुल्लू सोनिका चंद्रा ने कहा कि जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता तीन विषयों पर आधारित रही। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को दो लाख, डेढ़ लाख तथा एक लाख की राशि प्रदान की जाएगी। 50,000 रुपये के दो सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें