फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिले में 70 एसएमसी शिक्षक हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के सरकारी विद्यालयों में सेवारत एसएमसी शिक्षक नियमितीकरण के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग कर रहे हैं। क्रमिक अनशन के बाद शिक्षकों ने अब कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। शिक्षक स्कूलों में तो पहुंच रहे हैं, लेकिन पढ़ाई और अन्य कामकाज नहीं कर रहे हैं। जिले के सात शिक्षा खंडों में 70 एसएमसी शिक्षक स्कूलों में कार्यरत हैं, लेकिन सभी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

बजट में भी एसएमसी शिक्षकों की मांगों को शामिल न करने से उनमें सरकार के प्रति रोष है। जिले के अधिकतर दुर्गम क्षेत्रों में एसएमसी शिक्षक ही स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। एसएमसी के तहत टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी मेडिकल, सीएंडवी, भाषा और कला अध्यापक तैनात हैं।
इनके हड़ताल पर रहने से विद्यार्थियों का भविष्य दाव पर लगा है। एसएमसी शिक्षक संघ बंजार खंड के अध्यक्ष सतीश ठाकुर ने कहा कि एसएमसी शिक्षकों को 13,000 से 17,000 रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है, जो बेहद कम है। कहा कि एसएमसी शिक्षक 10 से 15 सालों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी शिक्षकों को नियमित नहीं किया जा रहा है। कहा कि बजट में एसएमसी शिक्षकों की अनदेखी हुई है। ऐसे में आगामी प्रदर्शन की तैयारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
जिले मेें कितने एसएमसी शिक्षक
शिक्षक संख्या
टीजीटी आर्ट्स 06
टीजीटी नॉन-मेडिकल 07
टीजीटी मेडिकल 02
सीएंडवी 28
भाषा अध्यापक 10
कला अध्यापक 17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें