फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा न करवाने पर काटे जाएंगे नाम : धनवंती

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की बैठक में महिला अध्यक्ष ने सदस्यों को चेताया
विज्ञापन

अब हर बैठक में सदस्यों से लिए जाएंगे 50 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सुप्रीम कोर्ट में लगे मामले में फीस जमा न करवाने पर एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन के सदस्यों की सदस्यता रद्द कर दी जाएगी। अभी तक 400 सदस्यों ने फीस जमा नहीं करवाई है। आगामी बैठक तक फीस जमा करवाने की सख्त हिदायत दी गई है। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की महिला अध्यक्ष धनवंती ठाकुर ने कहा कि फीस जमा न करवाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ढालपुर में सोमवार को संगठन की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता महिला अध्यक्ष धनवंती ठाकुर ने की, जबकि ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इसमें कहा कि आगामी माह तक कोर्ट की फीस जमा नहीं करवाई, तो सूची से नाम काट दिया जाएगा। निर्णय लिया कि अब हर बैठक में हर एक सदस्य की ओर से 50 रुपये जमा किए जाएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने बैठक में सदस्यों की संख्या कम रहने पर चिंता जताई। कहा कि 1,440 गुरिल्ला संगठन से जुड़े हैं, लेकिन बैठक में 100 के आसपास ही हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में नई बेंच का गठन हो रहा है, जिस कारण गुरिल्लाओं के मामले की सुनवाई के लिए तिथि नहीं मिल पाई है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुनी लाल, महासचिव आंगमो देवी, अनूप राम, राम सिंह, जोगी राम, चने राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें