फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नालंदा नेक्स्टजेन टैलेंट हंट परीक्षा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। नालंदा के ढालपुर केंद्र में रविवार को नेक्स्टजेन टैलेंट हंट परीक्षा के पहले चरण का आयोजन किया गया। इसमें कुल्लू और आसपास के विभिन्न स्कूलों के करीब 154 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के तीन अन्य चरण मनाली, बंजार और आनी उपमंडलों में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

नालंदा के निदेशक डॉ. निरंजन देव शर्मा ने बताया कि परीक्षा में विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर नालंदा नेक्स्टजेन में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर ऐसी परीक्षाओं में सीमित संख्या में विद्यार्थियों को ही छात्रवृत्ति मिलती है, लेकिन नालंदा नेक्स्टजेन टैलेंट हंट में परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर हर विद्यार्थी को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान अभिभावकों के लिए भी विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों के भविष्य, शिक्षा और कॅरिअर से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें