फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: धधकते अंगारों पर चले नैना माता के गूर और कारदार

विज्ञापन
भुंतर के अंबेडकर नगर में मां नैना माता के वार्षिक जाग उत्सव के दौरान अगांरो पर नृत्य करते देवलू
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। शहर के आंबेडकर नगर में माता नैना के लिए समर्पित वार्षिक जाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देव कारज को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। उत्सव के दौरान पूरा माहौल माता के जयकारों से गूंज उठा। जाग उत्सव के दौरान जब नैना माता के कारदार, गूर और पुजारियों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चहलकदमी की।
विज्ञापन

यह देख श्रद्धालु दंग रह गए। नैना माता के मुख्य पुजारी अजय बग्गा (काकू) ने बताया कि इस पवित्र जाग का आयोजन वर्ष भर में अनजाने में हुई गलतियों का प्रायश्चित करने और क्षेत्र से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए किया जाता है।
उन्होंने कहा कि मान्यता है कि इस अग्नि से गुजरने पर वर्षभर की तमाम गलतियां और बुरी शक्तियों का वास पूरी तरह से जलकर भस्म हो जाता है। इससे क्षेत्र में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का संचार होता है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति के प्रधान रोशन लाल भारद्वाज और उपप्रधान प्रीतम भारद्वाज ने अपनी मुख्य भूमिका निभाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें