भुंतर में भगवती जागरण की धूम, शिव-काली और राधा-कृष्ण की झांकी रही आकर्षण
माता के जयकारों और भेंटों से भक्तिमय बना माहौल, भारी संख्या में लोग हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर में 29वें भगवती जागरण की धूम रही। माता के जयकारों और भेंटों से माहौल भक्तिमय रहा। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन पेश किए। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जागरण में उपस्थिति दर्ज करवाई।
इससे पहले विशाल शोभायात्रा के साथ पावन ज्योत रामशिला, अखाड़ा बाजार, ढालपुर, ज्वाला माता मंदिर शमशी, मेन बाजार से होकर आयोजन स्थल पहुंची। महिला मंडलों ने लालड़ी का आयोजन किया। दीपक जांदेवा ने ...महादेवा ओ, ... एक छोटी सी कन्या आदि भजन गाए। भजन गायक अभिषेक सोनी ने गुरु वंदना से शुरुआत की। इसके बाद ..पहलां तेरे दर ते आके, ...नैन तेरे मां नैना देवी, ..ज्वाला माई, ..कालया कागा, ...मां मेरी लाडलिए, ...दिल फुलां दा बनाया मेरी मां, ...मेरी माता दिए तस्वीरें, ...पहाड़ा बीच रैन वालिए, ..धौलगिरी पर्वत पे बाबा बालक दा बसेरा है आदि भजन गाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। सिमरन भारद्वाज ने भी भजन गाए। जागरण शिव काली और राधा कृष्ण की झांकी दर्शकों का मन मोहा। रविवार को शिव मंदिर भुंतर में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भगवती जागरण के चेयरमैन रवि कुमार, प्रधान हीरालाल शर्मा, उप प्रधान सुरेंद्र, सचिव विकास, कोषाध्यक्ष अरुण सूद, चरणजीत शर्मा, कांतू, हेमंत गोयल, रजनीश, शिव ऊपल, किशन वर्मा, अविनेश राणा, अश्वनी आदि मौजूद रहे।