फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो, वॉलीबाल और कबड्डी में नग्गर विजेता

Wed, 30 Sep 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय अंडर-25 दो दिवसीय महिला खेल उत्सव का ढालपुर मैदान में समापन हो गया। खेल उत्सव में पांच ब्लॉकों की दो सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एनएचपीसी पार्वती परियोजना की भू-अधिग्रहण अधिकारी कुमुद सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद केवल प्रतिस्पर्धा की दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं हैं बल्कि आम दिनचर्या में भी खेलों का बहुत महत्व है। युवा पीढ़ी विशेषकर महिलाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इस दौरान खेले गए मुकाबले में खो-खो, कबड्डी और वॉलीबाल का खिताब नग्गर ब्लॉक ने जीता। खो-खो और वॅालीबाल में कुल्लू-एक उपविजेता रहा, जबकि कबड्डी में कुल्लू-दो उपविजेता रहा। बास्केटबाल में कुल्लू प्रथम और निरमंड द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन और हैंडबाल के खिताब बंजार ब्लॉक की टीम ने जीते। इन दोनों खेलों में कुल्लू को दूसरा स्थान मिला। एथलेटिक्स की ट्रॉफी कुल्लू के नाम रही, जबकि नग्गर ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा।

सौ मीटर दौड़ में नग्गर की नीता पहले, कुल्लू की रक्षा द्वितीय तथा मंजू तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में भी नीता पहले, रक्षा दूसरे और भावना तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में नग्गर की अलका प्रथम, कुल्लू की पूजा दूसरे, जबकि बंजार की कुशला तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में बंजार की गीता प्रथम, कुल्लू की सपना दूसरे और आनी की रंजना तृतीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ में मेनका प्रथम, संगीता द्वितीय और भुवनेश्वरी तृतीय स्थान पर रहीं। तीन हजार मीटर दौड़ में कुल्लू की मेनका पहले, नग्गर की शीला दूसरे, जबकि गीता तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान जिला खेल अधिकारी संजय शर्मा, जिला लोकसंपर्क अधिकारी शेर सिंह, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक लालय सिंह, शारीरिक शिक्षक मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें